गोरखपुर में सर्टिफाइड अनुवाद सेवा

प्रोलिंगो एडिटर्स (ProLingo Editors) अनुवाद की सेवाएं देने वाली गोरखपुर मंडल की पहली कंपनी है। हिंदी भाषा और साहित्य में योगदान के लिए गोरखपुर का नाम बहुत सम्मान से लिया जाता है। साहित्य सर्जना और लिखने—पढ़ने की इस धरा की समृद्ध परंपरा से उपजा हमारा अनुवाद का यह सफर भी उतनी ही ऊर्जा से ओतप्रोत है। पत्रकारिता एवं साहित्‍य जगत से जुड़ाव रखने वाले लोगों का समूह इस अभियान का कर्ता—धर्ता है। भारतीय और भारतीयेतर भाषाओं के बीच संवाद का एक मजबूत पुल गढ़ना हमारा मिशन है। पठनीय साहित्य के अनुवाद के साथ ही हमारी टीम पेशेवर अनुवाद में भी सक्रिय है। हम हर तरह के दस्तावेज का अनुवाद कार्य करने में दक्ष हैं। सरकारी कार्यालय, लॉ फर्म, रीयल एस्टेट, गैरसरकारी संगठन, स्वास्थ्य क्षेत्र, निर्माण कंपनियों सहित अन्य महत्वपूर्ण सेक्टरों में हम सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। गोरखपुर और आसपास के जिलों में अनुवाद की सेवाएं देने के लिए हमारी अलग पहचान है। अनुवाद के साथ ही हम भाषा प्रशिक्षण, डीटीपी, वायस ओवर, सबटाइटलिंग, इंटरप्रेटेशन की सेवाएं भी देते हैं। हमसे निम्नलिखित माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। 


फोन/मोबाइल : 9560765770, 7834836688
ईमेल : info@prolingoeditors.com,
siddhartha@prolingoeditors.com
वॉट्सएप : click here